फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Looters in the houses caught in Mawana

घरों में लूटपाट करने वाले मवाना में धरे गए

Fri, 24 Mar 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 24 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बुधवार को बिजनौर में दो घरों में लूट और एक व्यक्ति से लूट की कोशिश करने वाला गैंग मवाना में दबोचा गया। गैंग के दो सदस्यों को घर में लूटपाट करते समय परिजनों ने दबोच लिया। गैंग के दो सदस्य फरार हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को बदमाशों ने बिजनौर शहर में जमकर कहर बरपाया था। भरत विहार कॉलोनी में बदमाशों ने वकील रंजीत सिंह की पत्नी मीनाक्षी से 50 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, सोने की चेन व कुंडल लूट लिए थे। घर मीनाक्षी अपनी आठ साल की बेटी सोनम के साथ थी। बदमाशों ने कलक्ट्रेट के पीछे जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक अरुण श्रीवास्तव के घर में घुसकर उनके बेटे श्रीकांत को कब्जे में लेकर लूटपाट की कोशिश की। अरुण की पत्नी ने घर से भागकर शोर मचाया तो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। इसके बाद बदमाश बाइक से भाग गए। एक अन्य व्यक्ति से भी बदमाशों ने लूट की कोशिश भी की।
विज्ञापन

इन सभी वारदात को एक ही गैंग ने अंजाम दिया। भरत विहार से बाइक से भागते समय बदमाश एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। बिजनौर के बाद गैंग बृहस्पतिवार को मेरठ जिले के मवाना में एक घर में लूट की घटना को अंजाम  देने पहुंच गया। घर में लोगों ने गैंग के दो सदस्यों को दबोच लिया। बाकी भाग गए। पकड़े गए बदमाशों में लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी जुबेर व मुजफ्फरनगर जिले के खालापर निवासी रशीद हैं। पुलिस ने गैेग से बिजनौर में वकील की पत्नी से लूटे गए कुंडल व बैंक मैनेजर की पत्नी से लूटी सोने की चेन बरामद कर ली है। गैंग के दो सदस्य मुजफ्फरनगर जिले के खालापार निवासी नौशाद व  शहजाद फरार र्है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक, गैंग के पकड़े गए दो सदस्यों ने पुलिस को बताया कि मुजफ्फरनगर से दो बाइकों पर दो-दो लोग सवार होकर बिजनौर गए थे। वारदात को अंजाम देने के दौरान तीन साथी एक बाइक पर सवार हो गए। एक साथी दूसरी बाइक पर उन्हे बैकअप देता चल रहा था। एसपी अजय साहनी के मुताबिक, बिजनौर की सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान हो गई है। फुटेज से उनके चेहरे  व हुलिये का मिलान हो गया हैं। बिजनौर पुलिस पकड़े गए गैंग से पूछताछ करने मवाना गई है।

चेयरमैन के घर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
धामपुर। पुलिस ने पालिकाध्यक्ष के घर लाखों की चोरी के मामले में तीन बदमाशों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने पुलिस को अहम सुराग दिए हैं। पुलिस चोरों से पूछताछ के बाद घर से चोरी सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है। हालांकि एक चोर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है। चोर नई सराय स्थित पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार के बंद पड़े घर के ताले तोड़कर करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए थे। घर पर चेयरमैन के दो पुत्र रहते थे। घटना के दिन शनिवार को दोनों पुत्र कहीं परिवार सहित गए हुए थे। इस दौरान चोर मौका पाकर उनके घर में घुस गए। चोर कमरों के ताले तोड़कर आलमारी से जेवर सहित हजारों नकदी व  कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने चेयरमैन के घर पर लगे सीसीटीवी की  फुटेज के आधार पर घटना में संलिप्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार हो गया। पुलिस तीनों से घटना के संबंध में पूछताछ कर सामान की  बरामदगी का प्रयास कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। पुलिस ने शीघ्र ही घटना के खुलासे की बात कही है। उधर, कोतवाल मुनीषचंद  शर्मा का कहना है कि पूछताछ कर माल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।  शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

चोरों ने तीन स्थानों से लाखों का माल उड़ाया
किरतपुर। गांव भनेड़ा में चोरो ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोरो ने मकान से जेवर समेत हजारों का  माल उड़ाया। वहीं मोबाइल की दुकान से चोरी घटना को अंजाम दिया। गांव सरायईम्मा व सिसौना के गन्ना सेंटर का भी निशाना बनाया। ग्राम भनेड़ा निवासी आबिद का परिवार घर बंद कर चंडीगढ़ दवा लेने गया था। बुधवार रात चोरों ने घर के तीन मुख्य दरवाजों के ताले तोड़कर मकान में रखे जेवर व 12 हजार की नगदी चोरी कर ली। बृहस्पतिवार की घर वापस आने पर मकान मालिक  को चोरी का पता चला। पीड़ित आबिद ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार करीब चार व पांच लाख का सामान चोरी हो गया। मोहल्ला मुगलान में पीली कोठी के सामने हामिद मोबाइल शॉप हैं। बुधवार की रात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर तीन मोबाइल, एक लैपटॉप, गल्ले में रखे 33 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। दुकान मालिक मोहम्मद हामिद ने पुलिस को तहरीर दी। गांव सरायईम्मा व सिसौना में बुंदकी मिल का गन्ना सेटर है। बुधवार रात चोरों ने तोले तोड़कर केंद्र में रखे बाट चोरी कर लिए।


चिकित्सक के मकान में घुसे दो चोरों को दबोचा
बिजनौर। गैर जिलों के चोरों के निशाने पर बिजनौर आ गया है। बृहस्पतिवार को बिजनौर की मेडिकल कॉलोनी में एक चिकित्सक के मकान में घुसे दो चोरों को कॉलोनी के लोगों ने दबोच लिया। दोनों चोरों की जमकर पिटाई की बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस चोरों से पूछताछ करने में जुटी है।  जिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. बीआर त्यागी बृहस्पतिवार को करीब पौने तीन बजे जिला अस्पताल से अपनी ड्यूटी करके मेडिकल कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पहुंचे। मकान के ताले टूटे देख वह हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने मकान के अंदर झांक कर देखा तो दो चोर मकान के अंदर चोरी कर रहे हैं। चिकित्सक ने कॉलोनी के लोगों को मोबाइल से कॉल करके अपने घर के पास बुला लिया। घर के अंदर घुसे दोनों चोरों की घेराबंदी करके उन्हें दबोच लिया। दोनों चोरों की जमकर पिटाई की और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोर मुजफ्फरनगर जिले के खतौली के बुढ़ाना रोड पर रहने वाले फारूख व साजिद हैं। पुलिस चोरों से पूछताछ करने में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed