फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   LLB student abducted

एलएलबी के छात्र का अपहरण

Thu, 05 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 05 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में एलएलबी के एक छात्र के अपहरण की खबर से परिजनों में हड़कंप है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि छात्र के मोबाइल से आए एसएमएस संदेश में 50 लाख रुपये और मकान के कागजात तैयार रखने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

नजीबाबाद की पालोमल कालोनी निवासी कारोबारी मो. यूसुफ का 21 वर्षीय पुत्र मो. रेहान बिजनौर के विवेक कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र है। रेहान मंगलवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे घर से कॉलेज जाने के लिए कहकर गया था, लेकिन नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें रेहान का मोबाइल बंद आने और उसके मोबाइल से मंगलवार की शाम 6.15 बजे एक एसएमएस आने की बात कही गई है। एसएमएस में 50 लाख रुपये और मकान के कागजात अगली सूचना तक तैयार रखने तथा चालाकी की तो भारी पड़ने की बात कही गई है। रेहान के दो दिन से लापता होने से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी तेजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने मकान के कागजात तैयार रखने की धमकी के चलते अपहरण की घटना को संदिग्ध बताते हुए मामले की गंभीरता से छानबीन करने की जानकारी दी। सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि रेहान के मित्रों से प्रथम दृष्टया पूछताछ में उसके द्वारा मित्रों को यह कहकर वापस चले जाने की बात कही गई कि तुम लोग जाओ, मेरे साथ कोई घटना होने वाली है। सीओ ने पहले भी रेहान के कहीं चले जाने की जानकारी मिलने के साथ अपहरण के मामले को संदिग्ध होना बताते हुए जांच की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed