{"_id":"58daaa7a4f1c1b442363f1cd","slug":"knock-the-knife-to-the-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को चाकू घोंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को चाकू घोंपा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 28 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में खेत से गन्ना जड़ से उखाड़ने का विरोध करने पर तीन युवकों ने किसान पर चाकू से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।
गांव रायपुर लकड़ा निवासी हेमराज अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। उसके गांव के ही मुन्ने के खेत में खोदे तालाब में पड़ोसी गांव महमदाबाद के लोग मछली पालन का कार्य करते हैं। आरोप है कि तीन युवक तालाब पर आए हुए थे। उन्होंने हेमराज के खेत से गन्ना उखाड़ लिया। हेमराज ने विरोध किया तो आरोपी गांव महमदाबाद के अतीक व सोदखेड़ी के आसिफ ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किसान पर हमला कर दिया। उसके शरीर में तीन जगह चाकू से वार किया। चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान उसकी ओर दौड़पड़े। किसानों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दरोगा राजीव तोमर का कहना है कि पिता ने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।