{"_id":"587530e34f1c1b1729ba9dab","slug":"kantar-mein-mile-bhookhe-bimar-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर में मिले भूखे, बीमार बैल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर में मिले भूखे, बीमार बैल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में पकड़ा गया बैलों से लदा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नहटौर में ईदगाह मार्ग पर कुछ गोवंश तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। हालांकि उनकी ओर से छोड़े गए वाहन से 13 बैल बरामद किए गए। उनकी एक कार और बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। सभी बैल भूखे और बीमार मिले हैं। बरामद किए गए बैलों को गोशाला भेज दिया गया है। तस्करों की मौके पर छोड़ी गई कार और एक बाइक भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
सुबह करीब पांच बजे गश्त के दौरान ईदगाह मार्ग पर पुलिस जीप को देखकर कुछ युवक तिरपाल से ढके एक कैंटर को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें भूसे की तरह पैर बंधे हुए 13 बैल बरामद किए गए। तस्कर पुलिस के सामने ही कैंटर के अलावा कार और एक बाइक भी मौके पर छोड़ गए।
पुलिस कुछ छानबीन कर जानकारी जुटाई तो पता चला कि कुछ युवक कैंटर में गोवंश पशुओं को भरकर तस्करी का काम करते हैं। कैंटर में नीचे मिट्टी भरी रहती है। उनके पैर बांधकर पशुओं को भूसे की तरह भरा जाता है।
विज्ञापन
एक बाइक और कार को सुरक्षा घेरे में लेकर चलते हैं। कैंटर में लदे बैलों का पशु चिकित्साधिकारी केके त्यागी ने चिकित्सा परीक्षण किया। चिकित्सक के मुताबिक सभी पशु बीमार मिलें हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम और आईपीसी की धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बैलों को गोशाला भिजवा दिया गया है।