फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   kantar mein mile bhookhe bimar bail

कैंटर में मिले भूखे, बीमार बैल

Wed, 11 Jan 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
kantar mein mile bhookhe bimar bail
नहटौर में पकड़ा गया बैलों से लदा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नहटौर में ईदगाह मार्ग पर कुछ गोवंश तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए। हालांकि उनकी ओर से छोड़े गए वाहन से 13 बैल बरामद किए गए। उनकी एक कार और बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। सभी बैल भूखे और बीमार मिले हैं। बरामद किए गए बैलों को गोशाला भेज दिया गया है। तस्करों की मौके पर छोड़ी गई कार और एक बाइक भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे गश्त के दौरान ईदगाह मार्ग पर पुलिस जीप को देखकर कुछ युवक तिरपाल से ढके एक कैंटर को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें भूसे की तरह पैर बंधे हुए 13 बैल बरामद किए गए। तस्कर पुलिस के सामने ही कैंटर के अलावा कार और एक बाइक भी मौके पर छोड़ गए।  
विज्ञापन


पुलिस कुछ छानबीन कर जानकारी जुटाई तो पता चला कि कुछ युवक कैंटर में गोवंश पशुओं को भरकर तस्करी का काम करते हैं। कैंटर में नीचे मिट्टी भरी रहती है। उनके पैर बांधकर पशुओं को भूसे की तरह भरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बाइक और कार को सुरक्षा घेरे में लेकर चलते हैं। कैंटर में लदे बैलों का पशु चिकित्साधिकारी केके त्यागी ने चिकित्सा परीक्षण किया। चिकित्सक के मुताबिक सभी पशु बीमार मिलें हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम और आईपीसी की धारा 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बैलों को गोशाला भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed