{"_id":"5783dd2d4f1c1b137a13da9f","slug":"just-would-not-get-custody-of-munir","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी नहीं मिलेगा मुनीर का रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभी नहीं मिलेगा मुनीर का रिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
मुनीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में एनआईए अफसर तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना का हत्यारोपी मुनीर अभी रिमांड पर बिजनौर नहीं आ पाएगा। दिल्ली के जाफराबाद थाने की पुलिस ने सोमवार को मुनीर को पांच दिन के कस्टडी रिमांड पर ले लिया है।
दिल्ली के रूपपुर थाने की पुलिस ने एटीएम से डेढ़ करोड़ रुपये की लूट के मामले में एक जुलाई से दस जुलाई तक के लिए मुनीर को रिमांड पर ले रखा था। बिजनौर की स्योहारा व धामपुर पुलिस ने तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना के मर्डर के अलावा धामपुर में पीएनबी की कैश वैन से 91 लाख रुपये की लूट के मामले में मुनीर का बी वारंट कोर्ट से लिया था। 12 जुलाई को मुनीर को बी वारंट पर सीजेएम कोर्ट में पेश होना था। बिजनौर पुलिस मुनीर को दिल्ली से बिजनौर लाने की तैयारी में जुटी थी।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट में सोमवार को स्योहारा व धामपुर पुलिस की ओर से प्रार्थना पत्र देकर कहा गया कि मुनीर से पूछताछ की जानी है। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने दिल्ली के जाफराबाद थाने की पुलिस को पांच दिन का मुनीर का कस्टडी रिमांड दे दिया है। पुलिस के मुताबिक कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि दिल्ली के कई मुकदमे मुनीर पर विचाराधीन हैं। पहले इन मुकदमों में मुनीर से पूछताछ व बरामदगी हो जाए। दिल्ली से बिजनौर मुनीर का आना जाना अभी ठीक नहीं रहेगा। मुनीर ने अपने साथी आशुतोष मिश्रा के साथ 27 सितंबर 2014 को दिल्ली के जाफराबाद थाना क्षेत्र में कांस्टेबल धर्मपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी व उसका पिस्टल लूट लिया था। इस घटना में धर्मपाल से लूटा पिस्टल बरामद करने के लिए जाफराबाद थाने की पुलिस ने मुनीर का पांच दिन का कस्टडी रिमांड लिया है। मंगलवार से यह रिमांड शुरू हो जाएगा। फिलहाल दिल्ली की 30 हजारी कोर्ट से मुनीर को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। एसओ स्योहारा राजकुमार शर्मा के अनुसार मुनीर की रिमांड मंजूर नहीं हुई है।