फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   jhooti shaan ke liye beti ko kuroop banaya

झूठी शान के लिए बेटी को बना दिया कुरूप

Mon, 05 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 05 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने झूठी शान के लिए उस पर तेजाब डालकर उसे कुरूप बना दिया और उसकी जान लेने तक की कोशिश की। जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में तड़प रही किशोरी फरहीन का रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि यदि उसे अब्बू के इरादों का पता होता तो मामा के यहां से उसके साथ हरगिज न जाती।
विज्ञापन


फरहीन कहती है कि यदि वह जिंदा रही तो सारी उम्र पिता की यह सजा उसे सालती रहेगी। किशोरी ने बताया कि घर के सामने रहने वाले प्रेमी युवक से अब उसका कोई वास्ता भी नहीं है। पिता उसे पहले ही जेल भिजवा चुुका है। ऐसे में अब उसका क्या गुनाह था जो उसे इतनी बड़ी सजा दे दी गई। 
विज्ञापन


अस्पताल में मौजूद अन्य मरीज और लोग भी किशोरी के पिता की ओर से उठाए गए कदम से हैरान नजर आए। जिसने भी इस घटना को सुना वह सन्न रह गया। उधर, एसपी सिटी एमएम बेग के मुताबिक किशोरी का मामा नन्हे उनसे मिला था। मामा ने उन्हें बताया कि किशोरी का पिता यह कहकर उनके घर से ले  गया कि किशोरी को देखने के लिए लड़केे वाले आ रहे हैं।  इस घटना के बाद किशोरी के परिजनों से संपर्क के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी की ओर से दिए गए बयानों के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed