{"_id":"57e96c434f1c1b0b7057402c","slug":"intersection-of-camels-at-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में ऊंटों का कटान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में ऊंटों का कटान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
गांव लाहककला में ऊंटों के अवशेष मिलने पर पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली/नजीबाबाद में एक ही रात में गांव लाहककला में सोमवार की सुबह खेत में कई ऊंटों के अवैैध कटान से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार की सुबह कई ऊंटों के अवशेष बरामद हुए। ग्राम प्रधान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने ऊंटों के अवशेषों को दफना दिया है। मांस के टुकड़ों को जांच के लिए भेजा गया।
नजीबाबाद तहसील के गांव लाहककला में सोमवार की सुबह कमरुद्दीन अंसारी के खाली पड़े खेत से कई ऊंटों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान मो. हामिद ने इसकी सूचना मंडावली पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सतीश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस को मौके से ऊंट का एक सिर और एक पांव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कई ऊंटों के अवशेष जहां-तहां बिखरे पड़े थे उसे बरामद किया। आशंका जताई गई कि है कि रात किसी समय ऊंटों को वाहन में भरकर खेत पर लाया गया और यहां उनका अवैध कटान किया गया। ऊंटों के कटान से खाली पड़े खेत का काफी हिस्सा खून से लाल हो चुका था। पुलिस को ऊंटों के अवशेष के साथ ऊंट के मुंह पर लगने वाली आठ जालियां मिलीं, जिससे काटे गए ऊंटों की संख्या आठ अथवा उससे अधिक मानी जा रही है।
सूचना मिलने पर पहुंचे नांगल के पशु चिकित्सक अंकित कुमार ने मांस के टुकड़े जांच के लिए कब्जे में ले लिए। उधर, जेसीबी मशीन से गड्ढे कर ऊंटों के अवशेष दफना दिए गए। ग्राम प्रधान मो.हामिद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस घटना से क्षेत्र में पशु तस्करों के सक्रिय होने की आशंका है।