फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inter-state four vehicle thieves arrested in encounter

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चार वाहन चोर गिरफ्तार

Mon, 03 Sep 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Mon, 03 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Inter-state four vehicle thieves arrested in encounter
बिजनौर में पकड़े गए वाहन चोरों के गैंग के सदस्यों से पूछताछ करते एसपी उमेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में हल्दौर पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में अंतर राज्यीय वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को दबोचने में कामयाबी पाई है। गैंग के पास से लूट और चोरी के 31 वाहन बरामद किए है। इनमें 21 बाइक व स्कूटी जबकि दस कार शामिल है। गैंग के सरगना पर दस हजार रुपये का इनाम था।  
विज्ञापन

एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक हल्दौर पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि नूरपुर मार्ग पर बंसल पेपर मिल के अहाते में कुछ लोग छिपे है। ये चोरी और लूट के वाहनों को ले जाने की फिराक में है। वाहन मिल के अहाते में ही छिपा रखे है। पुलिस टीम ने अहाते की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने अपने को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को दबोच लिया। इनमें अमरोहा जिले के नौगावा सादात थाने के गांव पंजू सराय निवासी आबिद, बुद्ध बाजार इस्लामनगर निवासी वयरम उर्फ काले, मोहल्ला नई बस्ती निवासी हाल में अमरोहा के मोहल्ला रेता में रहने वाले नसीरूद्दीन उर्फ नसीर और संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रूकंदी सराय निवासी  मोहम्मद आरिफ है।
विज्ञापन

इनके पास से पुलिस ने चोरी की आठ स्कूटी  13  बाइक, दस कार, वाहनों को चोरी करने में दो मास्टर चाबी, छह मोबाइल, एक तमंचा और तीन चाकू बरामद हुए है। एक लूटा गया मोबाइल भी शामिल है। एसपी ने बताया कि आबिद गैंग का सरगना है। उस पर दस हजार रुपये का इनाम था। यह गैंग बिजनौर और आसपास के जिले के अलावा दिल्ली में अकेले वाहन चालक को देखकर उसे डरा धमकाकर लूट ले लेते थे। चालक के हाथ पांव बांधकर उसे सुनसान स्थान पर छोड़ देते थे। कार और बाइक को लूटकर फर्जी नंबर एवं कागजों पर अन्य राज्यों में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद चोरी और लूट के वाहनों को लेने के लिए कुछ लोग आने थे। उनसे पहले ही पुलिस ने उन्हें घेर लिया। गैंग को पकड़ने वाले टीम में स्वाट टीम प्रभारी वीरेंद्र सिंह, दरोगा संजय कुमार, राजीव कुमार, हल्दौर के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार भड़ाना, दरोगा मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

तस्कर सारिक साठा के साथ भी काम चुका है आबिद  
बिजनौर। पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना आबिद कुख्यात वाहन तस्कर सारिक साठा के साथ भी काम कर चुका है। अब आबिद ने अपना गैंग बना लिया था। पिछले साल भी आबिद ने बिजनौर से एक स्विफ्ट डिजायर और महिंद्रा पिकअप लूटी थी। दो और आठ अगस्त को एक कार और स्कूटी भी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed