{"_id":"570a977e4f1c1b8b6ac8115e","slug":"in-the-teachers-home-was-robbed-surendranagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में शिक्षक के घर पड़ा डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंदरनगर में शिक्षक के घर पड़ा डाका
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
डकैती के बाद दहशतजदा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर में सुंदरनगर में शनिवार रात छह नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर डाका डालकर सनसनी फैला दी। बदमाश तीन हजार की नकदी, चार तोले सोने के जेवर और तीन तोले चांदी के जेवर सहित करीब दो लाख की कीमत का सामान लूट कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने को कांबिग की। वारदात की तहरीर पुलिस में दे दी है। कोतवाल का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट कायम कर घटना का जल्द पर्दाफाश करेगी।
सुंदरनगर में भूपेंद्र सिंह प्राइवेट ट्यूटर हैं। वे इंटर कक्षाओं के छात्रों को ट्यूशन पढ़ाते हैं। उन्होंने सुंदरनगर में कुछ साल पहले मकान बनाया है। बकौल भूपेंद्र सिंह घटना रात के पौन दो बजे की है। वह पत्नी सविता व और दो बच्चों के साथ कमरे में सोए थे। कुछ बदमाश घर के मेन गेट से मकान की छत पर चढ़े और दरवाजा तोड़ कर घर में घुस आए। बदमाशों ने इस दौरान दरवाजा खोलने को धमकाया। जब बदमाशों ने दरवाजे तोड़ डाला तो उसने पत्नी सविता को दोनों बच्चों के साथ बाथरूम को अंदर से बंद कर बचाव करने का सुझाव दिया। पत्नी बच्चों के साथ बाथरूम में बंद हो गई। बदमाशों ने बाथरूम का भी दरवाजा तोड़ डाला और परिवार को गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने भूपेंद्र सिंह के दोनों हाथों को पत्नी की चुनरी से बांध डाला। सभी बदमाशों के हाथों में डंडे और तमंचे थे।
बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के करीब रही होगी। बदमाशों ने उनसे घर में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी मांगी। न देने पर गोली मारने की धमकी दी। बदमाश तीन हजार रुपये, करीब चार तौले सोने व तीन तौले चांदी के जेवर लूट कर भाग गए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की। एक फायर भी किया। डाका डालने के बाद बदमाश पुलिस में शिकायत करने पर देख लेने की धमकी देते हुए पैदल ही फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर बात पुलिस पहुंची। हालांकि कोतवाल अजय कुमार सिंह ने शीघ्र बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।