फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In celebration of the New Year was shot

नववर्ष के जश्न में गोली लगी

Sun, 01 Jan 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
नहटौर में नववर्ष के जश्न में खलल पड़ गया। जश्न में फायरिंग होने से अचानक महिला को गोली लग गई। महिला के घायल होने से जश्न मना रहे लोगों में खलबली मच गई। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात गांव सदरूददीनगर निवासी मोहम्मद इरफान अहमद की रुखसाना और गुलशन जहां दो पत्नियां है। गुलशन जहां ग्राम     प्रधान हैं। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद इरफान अहमद घर में रात में नववर्ष का जश्न मना रहा था। जश्न में कई लोग शामिल थे। जश्न में किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। अचानक इरफान की दूसरी पत्नी रुखसाना के पेट में गोली लग गई। गोली चलने से जश्न मना रहे  लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी रात में ग्रामीणों को घटना का पता चला। घायल महिला को रात करीब तीन बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन

सीएचसी से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से महिला को मेरठ में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक महिला के पेट में छर्रे लगी है।  पुलिस अभी तक हथियार  बरामद नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह पूर्व भी इसी गांव में चाय की दुकान पर तमंचा लहराने के दौरान दूध लेने आए कादिर के भी पैर में गोली लग गई थी। पुलिस ने इसमें तमंचा बरामद कर     शहजाद उर्फ ठक्कर को पुलिस ने पकड़ा भी था। कोतवाल प्रेमवीर राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में किसी तरफ कोताही नहीं बरती जाएगी। आरोपी ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed