{"_id":"5902398c4f1c1bb365c0f771","slug":"house-of-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के फरार आरोपियों के घरों की कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी के फरार आरोपियों के घरों की कुर्की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नजीबाबाद पुलिस ने गोकशी के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के कल्हेड़ी स्थित मकान की कुर्की की। पुलिस ने मकान से सभी सामान अपने कब्जे में ले लिया।
गांव कल्हेड़ी में पुलिस की छापामार कार्रवाई में एक मकान में गोकशी का मामला 16 जनवरी को पकड़ा गया था। पुलिस ने चार जिंदा पशु, छह कटे और अधकटे पशु और अवशेष अपने कब्जे में लिए लिए थे। मौके से अहसान को पकड़ा था, जबकि अन्य आरोपी भाग गए थे।
सीओ ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव की ओर से परिवार की महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ गोकशी का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सलीम, अहसान, शमीम, इकराम के पकड़े जाने के बाद बाकी लोग फरार चल रहे थे। अन्य आरोपी उस्मान पुत्र नासिर, गुलशन पत्नी अहसान, कौसर उर्फ मेहसर पत्नी सलीम, तसलीमा पत्नी शमीम, रुखसाना उर्फ शबनम पत्नी इकराम, सुमैरा पत्नी उस्मान अभी तक पुलिस पकड़ से दूर हैं।
प्रकरण की विवेचना कर रहे नांगल थानाध्यक्ष फतेह सिंह ने न्यायालय से कुर्की की कार्रवाई के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को नजीबाबाद थाने के एसएसआई नीरज मलिक, एसआई अनु तोमर और पुलिस बल के साथ कुर्की की कार्रवाई की। दलबल के साथ पहुंची पुलिस की कुर्की की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।