फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hit accountant with homework

होमवर्क के साथ मुनीम को मारा

Wed, 08 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 08 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hit accountant with homework
बिजनौर में पकड़े गए लूट और हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  नूरपुर में एक सप्ताह पहले परमार्थ इंडस्ट्रीज के मुनीम से दो लाख 40 हजार रुपये लूटने के बाद मुनीम की हत्या सद्दाम गैंग ने की थी। पुलिस ने घटना में शामिल एक बदमाश को दबोच कर उससे सारा राज  उगलवा लिया है। बदमाश से लूटे गए एक लाख रुपये, तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस की टीम फरार सद्दाम की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक बिजनौर की परमार्थ इंडस्ट्रीज के मुनीम महेश चंद शर्मा 31 मई को नूरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने दो लाख 40 हजार रुपये से भरा बैग लूटने के बाद मुनीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुनीम वसूली करने गया था। पुलिस ने चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव हरतमपुर शेख निवासी फरमान को दबोच कर घटना का सारा राज खोल दिया है। एसपी के मुताबिक फरमान व नहटौर निवासी शातिर बदमाश सद्दाम ने इस घटना को अंजाम दिया था। फरमान सद्दाम के साथ  जेल में बंद रहा है। सद्दाम, राजू वाल्मीकि व फरमान में जेल में दोस्ती हुई थी। फरमान डासना गाजियाबाद में टेंपो चला रहा था। फरमान योजना के मुताबिक जेल में बंद राजू वाल्मीकि से मिलने आया था। राजू ने फरमान को बताया कि 31 मई की सुबह हीमुपर दीपा बस स्टैंड पर उसे सद्दाम मिलेगा। उसे सद्दाम का साथ देेना है। फरमान घटना के रोज हीमपुर दीपा पहुंचा तो वहां पहले से ही सद्दाम अपनी बाइक के साथ खड़ा था। फरमान बाइक से सद्दाम के साथ चल दिया। नूरपुर में सद्दाम ने मुनीम महेश चंद  शर्मा से बैग लूटकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार            हो गए। 
विज्ञापन

बाइक से दोनों बिजनौर आए। जिला अस्पताल के पीछे बाग में रुपये बांटे और अपने घरों को चल दिए। फरमान के हिस्से में एक लाख 20 हजार रुपये आए। पुलिस ने फरमान से एक लाख रुपये व तमंचा दो कारतूसों के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस सद्दाम की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सद्दाम नहटौर में डिप्टी सीएमओ के यहां हुई लूट के मामले में भी वांछित चल रहा है। फरमान पर हत्या, लूट व अन्य मामलों में सात मुकदमे दर्ज हैं। फरार  बदमाश सद्दाम पर भी छह मुकदमे दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed