{"_id":"5817937c4f1c1bb931435d9a","slug":"history-dead-bodies-thrown-into-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव नाले में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर शव नाले में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में हिस्ट्रीशीटर फरीद उर्फ बकरी की हत्या करके उसका शव नाले में डाल दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस मामले कीजांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बिजनौर के मोहल्ला कस्सावान निवासी 45 साल का हिस्ट्रीशीटर फरीद उर्फ बकरी को रविवार की रात करीब नौ बजे घर से एक व्यक्ति बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने फरीद की तलाश भी की। हालांकि उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार की सुबह फरीद का शव घर से कुछ दूरी पर नाले में पड़ा मिला। फरीद के सिर व शरीर के अन्य भागों में चोट के निशान है। फरीद की हत्या करके शव नाले में डाल दिया गया है। फरीद का शव मिलने से इलाके पर सनसनी फैल गई । लोगों की वहां भारी भीड़ लग गई। पुलिस के मुताबिक हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फरीद शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक फरीद ने अपने तीन साथियों के साथ दो साल पहले धामपुर निवासी शरीफ की बिजनौर में हत्या कर दी थी। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मर्डर की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।