{"_id":"f59f1709ea8ab542918580cdaf6a23b6","slug":"grihclesh-burned-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश में फूंक दिया घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहक्लेश में फूंक दिया घर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 03 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
धामपुर। पारिवारिक कलह के चलते मोहल्ला पक्काबाग में एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़ककर घर में आग लगा दी, जिसमें करीब दो लाख का सामान जल कर राख गया।
आग पर फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से काबू पाया। सूचना पुलिस को दे दी गई है। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
मोहल्ला पक्काबाग के सलमान ने बताया कि वह सऊदी में काम करता है। पिछले महीने वह विदेश से घर आया था। उसके मामू सलीम ने उससे एक लाख उधार ले रखे थे। वह उधारी उसने अपने पिता के सामने दी थी।
आरोप है कि जब उसने मामू से उधार के रुपये मांगे तो उसने मना कर दिया। जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तो सलीम के पिता ने सलमान को रुपये के बदले घर में एक कमरा दे दिया। वह परिवार के साथ कमरे में रह रहा था।
आरोप है कि इसी से खिन्न होकर सलीम ने शुक्रवार दोपहर पहले उसे और उसके बच्चों के साथ मारपीट की। बाद में सलमान के कमरे में आग लगा दी। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। शहर इंचार्ज संजीव शर्मा ने परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। हालांकि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे। परिवारवालों के अनुसार आग से करीब दो लाख का सामान जल गया।