फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Got stuck in the trap Married

फंदे में लटकी मिली विवाहिता

Fri, 24 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 24 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
शिवाला कलां में दहेज में एक लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी। महिला का शव घर में चुनरी से फांसी पर लटका मिला। मृतका के भाई ने उसके पति सहित छह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

गांव फीना निवासी सतेंद्र कुमार की शादी एक वर्ष पूर्व हल्दौर निवासी 29 वर्षीय मनीषा के साथ हुई थी। बुधवार रात मनीषा का शव घर में दीवार में लगे कुंदे से फांसी पर लटका मिला। मनीषा की मौत की सूचना मिलने पर मृतका के मायके से काफी लोग फीना पहुंच गए और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उस समय मृतका के ससुरालवाले मौके पर नहीं थे। मृतका के भाई मुकेश कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मनीषा की ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। एक माह पूर्व उन्होंने दहेेज में एक लाख रुपये लाने की मांग की थी। रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

मुकेश ने मृतका के पति सतेंद्र, सास  लीलावती, ससुर मुन्नू, जेठ सर्वेश कुमार, जेठानी पूजा व  देवर गौरव सिंह के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed