{"_id":"591f537a4f1c1bd710f22a16","slug":"girlfriend-s-marriage-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका का निकाह तुड़वाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका का निकाह तुड़वाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के हल्दौर में एक युवक ने प्रेमिका के दूल्हे को जान से मारने की धमकी देकर उसका निकाह तुड़वा दिया। इसी विवाद को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमी खुद भी युवती से निकाह करने से मुकर गया।
जिस युवक से रिश्ता तय हुआ था, वह और उसके परिजन भी पंचों से माफी मांगकर चले गए। मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। क्षेत्र के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती का थाना हीमपुर दीपा के गैर बिरादरी के युवक से कई वर्ष से प्रेम प्रसंग था।
युवती के परिजनों को भनक लगी तो उन्होंने उसका निकाह गत 15 मई को थाना शिवाला कलां क्षेत्र के एक युवक से तय कर दिया। युवती के परिजनों का आरोप है कि प्रेमी ने साथियों संग दूल्हे के गांव पहुंचकर बरात ले जाने पर युवक को जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
इससे दूल्हे व उसके परिजन घबरा गए और दुल्हन के यहां बरात न लाने की सूचना फोन पर दी। दोनों का निकाह टूट गया। इस मामले को लेकर युवती के गांव में दो दिन पूर्व बिरादरी की एक पंचायत हुई। पंचायत में युवती, उसके प्रेमी व रिश्ता तय करने वाले युवक को बुलाया गया था।
बाद में पंचों के सम्मुख युवती से उसके प्रेमी व दूसरे युवक ने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। दोनों ने पंचों से माफी मांगी और वहां से चले गए। पंचायत ने इस विवाद का पटाक्षेप कराकर मामला रफा-दफा किया। उधर, युवती का निकाह न होने से उसके परिजन परेशान हैं।
वे अन्य किसी युवक से उसका निकाह करने की जुगत में हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र का कहना है कि इस संबंध में कोई ना तो तहरीर मिली है और ना ही कोई शिकायत की गई है। यदि कोई शिकायत करता है तो पूरे मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।