{"_id":"b3b5b4ef213917da22e4a589185403cd","slug":"girlfriend-handled-laden-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने संभाला ‘लादेन’ गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने संभाला ‘लादेन’ गैंग
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। कुख्यात अपराधी सोनू उर्फ लादेन को फरार कराने का ताना बाना उसकी प्रेमिका कीर्ति वर्मा ने बुना था। वह गैंग के साथियों के साथ सोनू को छुड़ाने के लिए हथियार भी लेकर आई थी। मगर, पुलिस की मुस्तैदी के आगे गैंग अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ।
इस मामले में सोनू उर्फ लादेन, उसकी प्रेमिका कीर्ति और गैंग के कई अन्य सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में प्रेमिका कीर्ति ने ही लादेन का गैंग संभाल लिया है।
सोनू उर्फ लादेन, व्यापारी नेता रजनीश अग्रवाल पर एक साल पहले सुपारी लेकर जान लेवा हमला करने के मामले में बिजनौर जेल में बंद है। बुधवार को उसे इसी मुकदमे में जेल से पेशी पर लाया गया था। पेशी से लादेन ने भागने का पूरा प्लान बना रखा था।
विज्ञापन
पुलिस को इस बात की भनक लगी तो हवालात से कोर्ट में ले जाने के दौरान पुलिस ने उसकी तलाशी ली थी। उसकी जेब से पालीथिन में भरी पिसी लाल मिर्च मिली थी, जिसे वह आंखों में मिर्च झोंककर वह भागना चाहता था। इस दौरान उसकी प्रेमिका कीर्ति गैंग के सदस्यों के साथ जजी में ही मौजूद थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक लादेन की प्रेमिका अपने साथ एक बैग में कई हथियर लाई थी ताकि जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सके। मगर, राज खुलने पर कीर्ति भी जजी से गैंग के सदस्यों के साथ भाग गई।
शहर कोतवाल अजय गौतम के मुताबिक पुलिस की ओर लादेन, कीर्ति वर्मा और गैंग के कई सदस्यों के खिलाफ धारा 224 और 225 में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
विपिन गैंग से जुड़ा था लादेन
बिजनौर। लादेन भरैकी के विपिन गैंग से जुड़ा था। विपिन के साथ लादेन ने कई बड़ी लूट की। कई पैट्रोल पंप लूटे थे। जेल में लादेन और विपिन की रायुपर बेरीसाल के कामेंद्र से अनबन हो गई थी। दोनों ने जेल से आने के बाद कामेंद्र पर गोली बरसा दी थी।
विपिन से भी लादेन की दुश्मनी हो गई थी। विपिन से अलग होने पर लादेन ने अपना नया गैंग बना लिया और वारदातों को अंजाम देता रहा। किसी की भी सुपारी लेकर हत्या करने में लादेन माहिर है।
सात साल बच्चा जेल में रहा लादेन
बिजनौर। पुलिस की माने तो लादेन सात साल तक बच्चा जेल में भी रहा है। बच्चा जेल से बाहर आने पर लादेन ने विपिन गैंग के साथ अपराध करने शुरू किए और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
सुपारी ले रखी थी
बिजनौर। पुलिस सूत्रों की माने तो जेल में रहकर लादेन ने किसी बड़े व्यक्ति की सुपारी ले रखी थी। इस घटना को अंजाम देने के लिए ही वह भागना चाहता था। किसकी लादेन ने सुपारी ली थी? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।
रिश्ते में लादेन की लगती है मामी
पुलिस के मुताबिक कीर्ति रिश्ते में लादेन की मामी लगती है। कीर्ति से संबंध होने के बाद लादेन ने ही उसके पहले प्रेमी विनीत को 14 अगस्त 2014 को मौत के घाट उतार दिया था।
इस मामले में सोनू का मामा संजय वर्मा, कीर्ति और लादेन जेल गए थे। पुलिस के मुताबिक विनीत के मर्डर के बाद कीर्ति लादेन के साथ रहने लगी थी। अब वही उसकागैंग चला रही है।
विपिन ने खोला भागने का राज
पुलिस सूत्रों की माने तो विपिन के पुलिस को राज बताने पर ही लादेन अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ।विपिन भी बुधवार को किसी मुकदमें की तारीख पर जजी लाया गया था।
विपिन ने पुलिस को बता दिया कि लादेन भागने वाला है। पुलिस चौकस हो गई। पुलिस ने लादेन का मकसद कामयाब नहीं होने दिया।