{"_id":"58a5eff34f1c1b1d5cd84ba1","slug":"gateman-noose-was-found-hanging-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला गेटमैन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटका मिला गेटमैन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में गांव चकराजमल में रेलवे का गेट मैन अपने किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच करेंगे।
गांव हरवेली, पोस्ट बवाना (नार्थ दिल्ली) निवासी मनीष कुमार पुत्र राम कुमार सरकड़ा चकराजमल में रेलवे में गेट मैन के पद पर कार्यरत था। वह गांव सरकड़ा चकराजमल में धर्मवीर के खाली पड़े मकान में किराए पर रहता था, जबकि दो साथी गांव में ही पड़ोस में रहते थे। बुधवार को वह अवकाश पर था। ग्रामीणों का कहना है कि शाम तक उन्होंने मनीष को गांव में घूमते फिरते देखा था। बृहस्पतिवार सवेरे उसे सात बजे ड्यूटी पर जाना था। स्टेशन मास्टर चंद्रमणि ने भी उसे ड्यूटी पर बुलाने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब दस बजे तक उसके मकान का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन कमरे में घुसते ही पड़ोसियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह फंदे पर लटका मिला। उसके पैर धरती से सटे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव को लटकाया है। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। उधर, कोतवाल मुनीषचंद्र शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से आत्महत्या की तहरीर मिली है। परिजनों की तहरीर मिलने पर जांच कर घटना में कार्रवाई होगी।