फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Gang rape of girl

बालिका से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 30 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 30 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के रायपुर सादात में पांच युवकों ने बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर सनसनी फैला दी। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही गैंगरेप के आरोपी पांचों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसपी देहात और सीओ नगीना ने गांव पहुंचकर घटना के बारे में पीड़ितों से जानकारी ली। नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति सोमवार सुबह पत्नी के साथ आवश्यक कार्य से नूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ससुराल गया था। दंपति अपने बच्चों को घर पर ही छोड़ गया था।
विज्ञापन


दंपति की सबसे बड़ी करीब 11 वर्षीय पुत्री स्कूल नहीं जाती है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव में ही किसी के यहां से लौट रही थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मौका पाकर पड़ोसी पांच युवक बालिका को उठाकर गांव से बाहर सुनसान स्थान पर ले गए। पांचों ने बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका के बेहोश होने पर उसे छोड़कर आरोपी युवक फरार हो गए। दंपति शाम को नूरपुर से लौटा तो बालिका ने आपबीती बताई। मंगलवार की सुबह दंपति बालिका को साथ लेकर नगीना देहात थाने पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी दी।

बालिका की मां ने गैंगरेप के आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में फाजिल (20), माजिद (20), नदीम (22), कलीम (20), विशाल (20) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दो युवकों कलीम और विशाल को गिरफ्तार कर लिया। नगीना देहात थाना प्रभारी देवपाल सिंह ने घटना की सूचना पुलिस उच्चाधिकारियों को दी।


एसपी देहात डॉ.धर्मवीर सिंह एवं सीओ नगीना कमलेश्वर विल्टोरिया ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ पकड़े गए आरोपी युवकों से पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। हालांकि आरोपियों ने फरार आरोपियों पर बच्ची की इज्जत लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवकों को जेल भेज दिया है। बालिका को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed