फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Furore over teen's death

किशोर की मौत पर हंगामा

Thu, 28 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 28 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Furore over teen's death
बिजनौर-मंडावर मार्ग पर किशोर की मौत के विरोध में जाम लग रहे ग्रामीणों को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मंडावर में  चलती बस से उतरते समय किशोर की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने चालक से मारपीट करते हुए मंडावर-बिजनौर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव रानीपुर निवासी दयाराम सिंह का 15 वर्षीय पुत्र सुनील बृहस्पतिवार को नजीबाबाद से घर लौट रहा था। गांव के बस स्टॉप पर वह बिजनौर डिपो की अनुबंधित बस से उतरने लगा। उस समय  बस की रफ्तार बहुत कम थी। उतरते समय सुनील अनियंत्रित हो गया और बस के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई  कर दी। ग्रामीणों ने बस की हवा  भी निकाल दी। 
विज्ञापन

हादसे से नाराज लोगों ने बस के पास बाइकें खड़ी कर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसओ सुरेंद्र पचौरी ने चालक को छुड़ाया और जाम खुलवाया। पुलिस द्वारा शव को सील करने के दौरान कुछ दूर खड़े गांव वाले फिर से भड़क गए। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, चालक वसीम का कहना है कि वह बस रोक रहा था, लेकिन सुनील चलती बस से ही उतर गया। एसओ सुरेंद्र पचौरी के अनुसार अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। चालक को हिरासत में ले रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed