फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Furniture businessman knife killer

फर्नीचर कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या

Mon, 29 May 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 29 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Furniture businessman knife killer
जलालाबाद में फर्नीचर कारोबारी की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद में चंद रुपयों के लिए चाकुओं से गोदकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए मृतक के भाई को मेरठ रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो महिलाओं सहित तीन हत्यारोपी फरार हैं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली रही। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


मोहल्ला पासबान में फर्नीचर कारोबारी भाइयों एजाज अंसारी एवं मुजम्मिल अंसारी का परिवार रहता है। शनिवार देर रात करीब 11 बजे दोनों भाई तरावीह पढ़कर घर लौट रहे थे। घर के नजदीक ही दोनों भाइयों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। एजाज और मुजम्मिल के गंभीर रूप से घायल होने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर जलालाबाद चौकी प्रभारी शरद पंवार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। मुजम्मिल ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि एजाज को चिंताजनक हालत में मेरठ ले जाया गया। मुजम्मिल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


घटना के कुछ ही देर बाद सीओ रामानंद कुशवाहा, थाना प्रभारी सतीश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सीओ के निर्देश पर घटनास्थल से भागे हमलावरों की धरपकड़ के लिए टीमें बनाकर तलाश की गईं, तो मुख्य हत्यारोपी शहजाद को पकड़ लिया गया, जबकि घटना में शामिल शहजाद की हत्यारोपी मां फरीदा पत्नी शमीम, साहनपुर निवासी बहनोई काशिफ पुत्र शौकत, बहन तबस्सुम फरार हैं। पुलिस फरार हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक मुजम्मिल के छोटे भाई फय्याज की ओर से चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि हत्यारोपी शहजाद ने करीब दो वर्ष पहले भाई मुजम्मिल से 21 हजार रुपये उधार लिए थे। कुछ रुपये शहजाद द्वारा लौटा दिए गए थे, जबकि करीब 13,500 रुपये बकाया थे। भाई मुजम्मिल द्वारा शहजाद से बकाया रुपये मांगे जा रहे थे।


शनिवार रात जब एजाज व मुजम्मिल तरावीह पढ़कर वापस घर लौट रहे थे, तो हत्यारोपियों ने उन्हें घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया। जलालाबाद चेयरमैन याकूब राईन, पूर्व चेयरमैन खलील राईन, रईस अंसारी, लियाकत अंसारी, नफीस अहमद सहित क्षेत्र के लोगों ने दुखी परिजनों का ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed