फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Found the body of a student immersed, caused mayhem

डूबे एक छात्र की लाश मिली, कोहराम मचा

Thu, 01 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला /बिजनौर Updated Thu, 01 Dec 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
ब‌िजनौर के जलीलपुर में गंगा में डूबे दो छात्रों में से एक  छात्र का शव मिल गया है, जबकि दूसरे छात्र के शव की तलाश   जारी है। हस्तिनापुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को आधारशिला स्कूल चांदपुर के आधा दर्जन छात्र निर्माणाधीन हस्तिनापुर गंगा पुल के निकट नहाने गए थे। नहाते समय छात्र शशांक और रेशव गंगा में डूब गए थे। परिजनों ने दारानगर गंज और गढ़ मुक्तेश्वर से गोताखोरों की टीम बुलाई, जो पीएसी गोताखोर टीम के साथ दोनों छात्रों की खोजने में लगी थी। परिजन प्रमोद कुमार, अशोक यादव, कलवा सिंह, सुक्खे सिंह आदि के अनुसार बुधवार को पांचवें दिन सुबह छात्रों को तलाश करते हुए घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर रेशव पुत्र प्रमोद कुमार का शव मिला। छात्र मूल रूप से गांव दादोपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद का रहने वाला था, जो कि अपने मौसा कुंवरपाल सिंह के यहां रहकर कक्षा दस की पढ़ाई कर रहा था। जिला मेरठ के थाना हस्तिनापुर प्रभारी महेंद्र सिंह गौतम ने बताया पंचनामा भरकर छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया है, जबकि शशांक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed