{"_id":"949bae352b6bf4398b45accdef6e224b","slug":"five-people-die-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में पांच की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना/हल्दौर/अफजलगढ़/नहटौर। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई। हादसे मेें कई लोग चोटिल भी हो गए।
नगीना-कोतवाल राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बाइक और रिक्शा की टक्कर में महिला सहित दो की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में दो लोग घायल हो गए। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
हल्दौर निवासी ओमवती 35 वर्ष पत्नी विजय पाल सिंह नगीना के गांव हरगांव चांदन में बड़े भाई को राखी बांधकर रिक्शा से मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी छोटे भाई पवन के यहां आ रही थी। शनिवार रात्रि करीब 8:30 बजे जब वह महिला डिग्री कॉलेज के सामने पहुंची तो बिजनौर से भाई को छोड़ कर गांव हसनअलीपुर निवासी मीतू कुमार की बाइक से रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई।
घटना में मीतू, ओमवती, उसका पति विजय पाल और रिक्शा चालक घायल हो गया। घायलों को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से मीतू और ओमवती को चिंताजनक हालत में बिजनौर रेफर किया गया। जहां मीतू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, ओमवती ने मेरठ ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं हल्दौर में थाना हल्दौर क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी 60 वर्षीय बाबूराम शनिवार की शाम साइकिल द्वारा गंज से गांव जा रहे थे। वहीं थाना नहटौर क्षेत्र के गांव खजूरी निवासी धर्मवीर सिंह बाइक द्वारा हल्दौर से गंज रहे थे। हल्दौर फतेहपुर मार्ग पर गांव कड़ापुर के पास साइकिल व बाइक की भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु बिजनौर निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। बाबूराम को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, थाना कोतवाली देहात निवासी सतीश कुमार 22 वर्ष, आकाश 22 वर्ष व अविनाश 16 वर्ष बाइक द्वारा नहटौर से हल्दौर जा रहे थे।
हल्दौर में टैंपू स्टैंड पर उनकी बाइक खड़ी हुई बाइक से भिड़ गई। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु सीएचसी हल्दौर में भर्ती कराया गया है। वहीं अफजलगढ़ में बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव छावली निवासी धर्मपाल पुत्र घसीटा सिंह रविवार की सवेरे गांव भटपुरा में तेहरे ससुर की तेरहवीं में जा रहा था।
भूतपुरी के निकट उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। चालक ट्रक में हिमाचल से गोरखपुर सेब लेकर जा रहा था। हादसे में बाइक सवार का मौके पर ही एक पैर अलग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बाहर रेफर कर दिया गया। मेरठ के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने ट्रक चालक को रेहड़ थाना क्षेत्र से पकड़ लिया है। इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक नसीम पुत्र फारूख निवासी हल्द्वानी का चालान किया गया है।
उधर, जिकरीवाला में शनिवार रात रोडवेज व कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार जुनैद पुत्र शरीफ निवासी सुहागपुर व परमेंद्र निवासी इंद्रानगर कालोनी धामपुर, देवराज पुत्र पद्म सिंह निवासी आसफाबाद चमन घायल हो गया। घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया।
वहीं नहटौर में बिजनौर शहर के मोहल्ला नगीना रोड चौधरीपुरम निवासी नरेन्द्र कुमार (40 वर्ष) बाइक से अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव सोपरी अपनी ससुराल जा रहे थे। रविवार रात करीब दो बजे नहटौर-धामपुर मार्ग पर गांगन पुल के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर बुरी तरह से कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभारी निरीक्षक विजय यादव का कहना हैं कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही हैं।
ट्रेन की चपेट में आने से मौत
चांदपुर। मुहल्ला सरायरफी अहमद नगर निवासी हाजी शाहनवाज का 25 वर्षीय पुत्र शाने आलम दिल्ली में काम करता है। इस समय अपने घर आया हुआ था।
रविवार की सुबह करीब ग्यारह बजे धनौरा रोड फाटक के पास गढ़वाल एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शाहनवाज घर से घूमने के लिए निकला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौप दिया।
उपचार के दौरान घायल वृद्ध की मौत
स्योहारा। दुर्घटना में घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव फैजुल्लापुर का श्यामा 70 वर्ष रविवार सुबह स्योहारा नूरपुर मार्ग पर सड़क पार कर रहे थे। नूरपुर की ओर से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में हायर सेंटर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।