{"_id":"581798df4f1c1b5e38435f4e","slug":"five-killed-in-road-accidents-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में पांच की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर/शिवालकलां में गांव बल्दिया के निकट बाइक सवार दो युवक की वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
हल्दौर थाने के गांव प्रेमनगर निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र उर्फ दीवान सिंह तथा उसका दोस्त 32 वर्षीय सुनील पुत्र निवासी सिखेड़ा थाना कोतवाली देहात दोनों दोस्त रविवार की शाम बिजनौर से बाइक से नरेंद्र सिंह के घर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गांव बल्दिया की पुलिया के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इससे वह दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने देवेंद्र सिंह उर्फ दीवान को मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुनील की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि दोनों बहुत अच्चे दोस्त थे। नगीना रोड स्थित जैन इंटर लॉकिंग फैक्ट्री में एक साथ काम करते थे। वहीं शिवाला कलां। रविवार की रात मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर बाइक से घर आ रहे युवक की बाइक फिसलने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।शिवाालगांव हुसैनपुर मिलक निवासी कावेंद्र (28) रविवार की रात करीब आठ बजे गांव करीब आधा किलोमीटर बाहर बने मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने गया था। वहां से घर वापस लौटते हुए गांव में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई । इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अमरोहा ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कावेंद्र की मौत से गांव में दीवाली की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की 10 माह पूर्व ही शादी हुई थी उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
उधर, नांगलसोती में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिवार में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक आश्रितों को मुआवजा मिलने पर कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।
नांगल थाना क्षेत्र के गांव कोटसराय निवासी बाबूराम रविवार सुबह साइकिल से तालाब पर सिंघाड़े तोड़ने जाने के लिए घर से निकला था। गांव दहीरपुर क्षेत्र में सामने से आ रही मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नजदीक आते ही बाबूराम अनियंत्रित होकर साइकिल समेत गिर गया, तभी ट्रैक्टर का पहिया बाबूराम के ऊपर से चढ़ गया, जिससे बाबूराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाबूराम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पलक झपकते ही दीपावली पर्व की खुशियां मातम की चीखों में बदल गईं। उधर, ट्रैक्टर चालक घटनास्थल पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर नांगल पुलिस और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना को लेकर उपजे आक्रोश से काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। अंत में ट्रैक्टर मालिक द्वारा मृतक आश्रितों की आर्थिक मदद करने के साथ ही मामले का पटाक्षेप हो गया। घटना में कोई कार्रवाई न करने की पुलिस से अपील कर परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन
वहीं नहटौर मेंगांव रुखड़ियों निवासी विजयपाल सिंह के घर उनका दामाद धामपुर क्षेत्र के गांव ऊदुपुरा निवासी रवि पुत्र बाबूराम आया हुआ था। बताया जाता है कि वह बाइक से देर सांय रूखड़ियों से नहटौर जा रहा था। गांव रुखड़ियों का ही विपिन दूसरी ओर से बाइक लेकर आ रहा था। गांव में ही नहटौर झालू मार्ग पर दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। परिचित दोनों को उठाकर सीएचसी में लाए। वहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर सही उपचार नहीं करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। कुछ ने सीएचसी की इमरजेंसी वार्ड में घुसकर सामान बिखेर दिया। उनका आरोप था कि चिकित्सक अपने आवासों में चले जाते हैं। सीएचसी में बुलाने पर आते हैं। सीएचसी प्रभारी जीबी कटारिया ने एक युवक को नामजद करते हुए चार युवकों के खिलाफ सीएचसी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।