फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Five ill from toxic food

विषाक्त भोजन से पांच बीमार

Sat, 22 Jul 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 22 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Five ill from toxic food
फूड प्वाइजनिंग का शिकार लोगों से जानकारी लेते एसडीएम, सीओ। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर  में  विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को  सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार सभी पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन


गांव हुसैनपुर निवासी अमित कुमार गहलोत पुत्र सूरज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उसकी पत्नी मधु ने चावल बनाए थे। नगीना चौराहा स्थित एक दुकान से उसने दही के दो पैकेट खरीदकर पत्नी को दिया था। रोजाना की तरह अमित की पत्नी मधु, साली सुजाता, साला सिद्धार्थ, दोनों पुत्र कान्हा व मनु ने एक साथ बैठकर दही से तहरी खाई, जबकि उसने स्वयं दाल और रोटी खाई थी। भोजन लेने के बाद सभी लोग सो गए। सुबह छह उठकर सभी को उठने के लिए आवाज दी तो किसी ने भी जवाब नहीं दिया। जब हिला ढुलाकर देखा तो सभी अचेत अवस्था में पाए गए। यह देखकर होश उड़ गए। बताया कि उन्होंने अपने छोटे भाई अक्षय कुमार को आवाज दी।
विज्ञापन


अन्य घर के सदस्य कमरे में पहुंचे। शीघ्र निजी चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक ने सभी की हालत चिंताजनक बताते हुए सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। अमित ने बताया कि उन्होंने तुरंत ही 108 एंबुलेंस को फोन किया। सभी सदस्यों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी डा. ओपी यादव तथा उनके अधीनस्थ चिकित्सकों ने सभी का उपचार शुरू कर दिया। वहीं सूचना पाकर एसडीएम वीके  सिंह व सीओ हरिमोहन भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना। चिकित्सकों से बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए। उधर, सीएचसी प्रभारी डा. ओपी यादव ने बताया कि सभी पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर हैं। सभी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर सैंपल लिए
घटना की सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गांव में पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गांव में जाकर पके चावल, कच्चे चावल, बनी दही के सैंपल लिए। टीम ने उस दुकान पर जाकर भी दही के सैंपल लिए हैं, जहां से अमित से दही खरीदी थी। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि संबंधित परिवार के सदस्यों को खाने में किस चीज से प्वाइजनिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed