{"_id":"594c0dc04f1c1b9f5d8b488e","slug":"firing-on-bukhara-chungi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखारा चुंगी पर हुई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुखारा चुंगी पर हुई फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में बुखारा चुंगी पर बुधवार रात मोबाइल रिचार्ज कराने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं समेत चार लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया गया। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी संदीप कुमार ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बुखारा चुंगी के पास फोटो स्टेट की दुकान है। गांव स्वाहेड़ी निवासी निपेंद्र उसकी दुकान पर बुधवार रात करीब पौने दस बजे मोबाइल रिचार्ज कराने पहुंचा। काम में व्यस्त होने के कारण उसने मोबाइल रिचार्ज करने से मना कर दिया। इस बात पर निपेंद्र उससे गाली गलौज करने लगा।
गांव कंभौर का धीरज भी वहां आ गया और मारपीट शुरू कर दी। संदीप का पिता हरपाल, मां फूलवती, भाई मोहित बीच बचाव करने लगे पड़ोसी अरुणा भी वहां आ गईं । धीरज ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। हरपाल, फूलवती, मोहित और अरुणा छर्रे लगने से घायल हो गए। पीड़ितों ने धीरज और निपेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, गालीगलौज करने के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोबाइल रिचार्ज कराने पर पहले पैसे मांगने पर विवाद हुआ था। इस बात पर ही गोली चली। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक विवाद के बाद दोनों युवक घिर गए थे, भागने के लिए उन्होंने गोली चलाई। उधर, घटना का पता चलते ही एसपी अतुल शर्मा रात में ही मौके पर गए तथा घटना की जानकारी ली।