फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Finance company salesmen robbed

फाइनेंस कंपनी के सेल्समैन से लूट

Tue, 18 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 18 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार को एक फाइनेंस कंपनी के सेल्समैन से तमंचे के बल पर 38 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के थाना मंझौला के गांव लोधीपुर निवासी जितेंद्र कुमार प्राईवेट फाइनेंस कंपनी का सेल्समैन है। कंपनी का क्षेत्रीय कार्यालय चांदपुर में स्थित है। जितेंद्र कुमार के अनुसार वह सोमवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे क्षेत्र के गांवों से धन की वसूली कर बाइक से गांव  पैजनियां से चांदपुर जा रहा था। गांव करनपुर गांवड़ी के जंगल में स्थित शिव मंदिर के पास पीछे से आई एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक में लात मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचे लगा दिए और विरोध करने पर मारपीट करते हुए 38 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया। बाद में धमकी देते हुए पैजनियां की ओर फरार हो गए। 
विज्ञापन

पीड़ित ने किसी राहगीर के मोबाइल से फोन कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर सीओ सिटी असित श्रीवास्तव और थाना प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिये क्षेत्र में घंटों कांबिग की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed