फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Father was beaten with a shovel

पिता को फावड़े से वार कर मार डाला

Tue, 21 Aug 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Tue, 21 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
Father was beaten with a shovel
गांव नाईपुरा में मामले की जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जलीलपुर में गांव नाईपुरा   में एक नशेड़ी घर का अनाज    बेचने का विरोध करने पर अपने पिता को फावड़े से काट कर मौत के घाट उतार दिया। पिता की  हत्या के बाद भाभी पर भी हमला करने की कोशिश की। भाभी ने पड़ोस में भागकर अपनी जान बचाई। पिता की हत्या करने के   बाद आरोपी फरार हो गया।       
विज्ञापन

 चांदपुर क्षेत्र के गांव नाईपुरा उर्फ जुझारपुरा निवासी (72) के राम कुंवर सिंह का 36  साल का पुत्र सतेंद्र शराब पीने का आदी है। सतेंद्र रोज शराब पीकर घर में मारपीट करता।  परिजनों के अनुसार      नशे की आदत के चलते पैसे न होने पर सतेंद्र घर का सामान बेचना भी शुरू कर दिया था। रविवार को सतेंद्र ने एक बोरा गेहूं घर से चोरी कर बेच दिया और शराब पी ली। इस बात पर पिता-पुत्र में खूब कहासुनी हुई। सतेंद्र, पिता से गाली गलौज करने के बाद के बाद घर से चला गया। शराब के नशे में देर रात घर पहुंचा और परिजनों से भिड़ गया। इस दौरान पिता के साथ उसकी खूब नोकझोंक हुई। सतेंद्र ने पिता के सिर पर फावड़े से दो-तीन वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

अपनी भाभी शांति पर भी हमला करने की कोशिश की। भाभी ने पड़ोस में भागकर अपनी जान बचाई। पिता की हत्या करने के बाद सतेंद्र गांव से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राम कुंवर सिंह के बड़े बेटे की पत्नी शांति देवी ने सतेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र के मुताबिक सतेंद्र को शराब पीने की लत है। घर का सामान भी वह बेचने लगा था। शराब के नशे में ही उसने पिता की हत्या की है। पुलिस सतेेंद्र की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतेंद्र से बेहद प्यार करते थे रामकुंवर  
राम कुंवर, सतेंद्र का भले ही नशा करने का विरोध करता थे पर सतेंद्र से    उन्हें बेहद लगाव था। शराब के नशे में भिड़ने के बाद दोनों एक साथ हो जाते थे। दोनों के झगडे़ में कोई ग्रामीण सतेंद्र को पीट देता था तो पिता उसके खिलाफ पुलिस में प्रार्थना पत्र दे आते थे। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी    निरीक्षक दुर्गेश मिश्र के मुताबिक पिता-पुत्र रोज आपस में झगड़ते थे। सतेंद्र   नशा करने से   बाज नहीं आता था। नशे में अगर कोई गांव वाला सतेंद्र से   पिता का अपमान करने पर मारपीट कर देता था तो पिता सतेंद्र को थाने ले जाकर उसके खिलाफ प्रार्थना पत्र दे आते थे। गांववालों ने भी बाप-बेटे के झगडे़ के बीच में पड़ना बंद कर दिया था। घटना के दौरान भी राम कुंवर   को बचाने कोई गांव वाला नहीं आया। राम कुंवर के बडे़ बेेटे अंतराम की   चार साल पहले मौत हो गई। सतेंद्र की दो शादी हुई। शराब के नशे में सतेंद्र दोनों पत्नी के साथ मारपीट करता था। दोनों पत्नी इस कारण उसे छोड़ गई। इसके बाद भी सतेंद्र ने शराब पीनी नहीं छोड़ी।   


पीछे से किए पिता के सिर पर प्रहार      
घटना के दौरान घर पर केवल शांति थी। शांति के दो बेटे गंज में छड़ी जाहर दीवार के मेले में गए थे। सतेंद्र रविवार की रात पिता से भिड़ गया। उसने पिता को मारने के लिए पहले डंडा उठाया। पिता उससे बचने के लिए शांति के पीछे जा छिपे। सतेंद्र ने नशे में फावड़ा उठाकर पीछे से पिता के सिर पर वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक शांति के दोनों बेटे अगर घर पर होते तो शायद वारदात नहीं होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed