फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Euphemistic suicide

नवदंपति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Wed, 29 Aug 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Wed, 29 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Euphemistic suicide
खुशहालपुर मठेरी में नवदंपति के शवों के पास विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
नगीना में एक नवदंपति ने एक  साथ कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों रात में एक साथ खाना खाकर सोए थे। दोनों के शव कडे़ में एक साथ लटके देख परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 नगीना थाना देहात क्षेत्र के गांव खुशहालपुर मठेरी निवासी रामस्वरूप सिंह के 24 वर्षीय पुत्र सचिन उर्फ सोनू की शादी 30 मार्च को नजीबाबाद थाने के गांव बौरेकी निवासी आशाराम की 23 साल की पुत्री सोनम के साथ हुई थी। परिजनाें ने बताया कि दोनों का दांपत्य जीवन हंसी खुशी गुजर रहा था। सचिन व सोनम दोनों रक्षाबंधन मनाकर सोमवार शाम ससुराल बौरेकी से मठेरी अपने गांव आये थे।  पति-पत्नी रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। रात को किसी समय दोनों ने कमरे की छत में लगे कड़े में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा डाल लिया। दोनों एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए। मंगलवार सुबह दोनों उठ कर कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों का माथा ठनका। उन्होंने  कमरा खोलकर देखा तो छत के कडे़ मेें दोनों के शव लटके थे। दोनों के शव लटके देख परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। नगीना देेेहात थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व दोनों के शवों को नीचे उतरवाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस जांच पड़ताल मेें जुटी है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का  पता चलेगा। किसी को नहीं मालूम दोनों ने खुदकुशी क्यों की है। परिवारवालों का कहना है कि दोनों से किसी की लड़ाई नहीं थी। दोनों अपने जीवन में खुशहाल थे। मालूम नहीं क्या हुआ कि उन्होंने एक साथ खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन

फांसी लगाने से पहले कमरे की दीवारों पर   लिखा आई लव यू        
सचिन व उसकी पत्नी सोनम दोनों शादी के बाद से खुश थे। परिजनों के मुताबिक दोनों ने कभी यह नहीं बताया कि एक-दूसरे से उनके बीच कोई तकरार हुई है। सोमवार की रात दोनों ने एक साथ खाना खाया था। दोनों सोने के लिए कमरे में चले गए। क्या मालूम था कि दोनों के दिल में क्या छिपा है। परिजनों ने दोनों के जब सुबह को कमरे में शव लटके देखे तो उनके होश उड़ गए। सोनू मुंबई में बेकरी में नौकरी करता था। शादी के दौरान नौकरी से घर आया था। फिर मुंबई चला गया। एक महीना पहले फिर वह छुट्टी लेकर आया था। दोनों के बीच बंद कमरे के अंदर ऐसी क्या बात हुई, जो दोनों ने मौत को गले लगा लिया, यह सवाल हर किसी को कुरेद रहा है। मरने से पहले कमरे की दीवारों पर दोनों ने चाक से आईलवयूू लिखा है। दिल का चित्र बनाकर उसमें सोनम वेड्स सचिन लिखा है। एसओ नगीना देहात राजेंद्र सिंह के मुताबिक घटना की तह तक जाने के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed