फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Enter the house of the brother of the murdered woman

घर में घुस महिला के जेठ का कत्ल

Sat, 25 Feb 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात में महिला के घर में घुसे युवक ने पकड़े जाने पर हमला बोल दिया। इसमें महिला के जेठ की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

गांव महुआ में बृहस्पतिवार रात एक दीनी जलसा चल रहा था। सभी लोग इसमें गए थे। करीब दस बजे गांव का ही नितुल त्यागी पड़ोस के मुस्तकीम के घर में दीवार फांदकर घुस आया और एक महिला को बुरी नीयत से दबोचने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर पास ही जलसे की पार्किंग संभाल रहा रिश्ते का जेठ 40 वर्षीय हामिद अली आ गया। हामिद अली ने नितुल को पकड़ने का प्रयास किया तो वह हमला करके भाग निकला। हामिद अली बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर पहुंचे गांव वाले हामिद को जिला अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हामिद अली परिवार के साथ दिल्ली में रहता है और जलसे पर गांव आया हुआ था। मृतक के भाई इल्यास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव वालों के मुताबिक, हामिद अली के शरीर पर खुली चोट का निशान नहीं है। मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने के कारण पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed