फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   En: GEIPAN member made a nuisance drunk

नशे में जिपं सदस्य ने मचाया उत्पात

Sun, 23 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
En: GEIPAN member made a nuisance drunk
बिजनौर में एसपी से मिलने पहुंचे जहानाबाद के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर मेंं  गांव जहानाबाद में जिला पंचायत सदस्य ने अपने परिजनों और साथियों के साथ शराब के नशे में गांव में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि ग्रामीणों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कोतवाल से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जहानाबाद के ग्रामीणों का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य आशाराम शराब के नशे में लोगों के साथ मारपीट करता है। पिछले दिनों एक परिवार पर हमले के मामले में शहर कोतवाली में आशाराम व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार की रात आशाराम अपने परिवार के सदस्यों व साथियों के साथ नशे की हालत में गांव पहुंचा। गांव के मुकेश के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। मुकेश ने समझाने की कोशिश की, तो घरों से लाठी डंडे निकाल लाए और मुकेश व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। गंज पुलिस चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को ग्रामीण बिजनौर आए व एसपी आवास पहुंचे। वहां किसी के नहीं मिलने पर ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया से मिलकर कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाल के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed