{"_id":"580d01464f1c1bc24dbc1dab","slug":"en-geipan-member-made-a-nuisance-drunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में जिपं सदस्य ने मचाया उत्पात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में जिपं सदस्य ने मचाया उत्पात
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एसपी से मिलने पहुंचे जहानाबाद के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर मेंं गांव जहानाबाद में जिला पंचायत सदस्य ने अपने परिजनों और साथियों के साथ शराब के नशे में गांव में जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि ग्रामीणों के साथ मारपीट की।
ग्रामीणों ने कोतवाल से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जहानाबाद के ग्रामीणों का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य आशाराम शराब के नशे में लोगों के साथ मारपीट करता है। पिछले दिनों एक परिवार पर हमले के मामले में शहर कोतवाली में आशाराम व उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार की रात आशाराम अपने परिवार के सदस्यों व साथियों के साथ नशे की हालत में गांव पहुंचा। गांव के मुकेश के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। मुकेश ने समझाने की कोशिश की, तो घरों से लाठी डंडे निकाल लाए और मुकेश व अन्य लोगों के साथ मारपीट की। गंज पुलिस चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को ग्रामीण बिजनौर आए व एसपी आवास पहुंचे। वहां किसी के नहीं मिलने पर ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया से मिलकर कार्रवाई की मांग की। शहर कोतवाल के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।