{"_id":"57eebcaf4f1c1bc01c575659","slug":"duuskarma","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 01 Oct 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ में एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तारी के डर से दोनों आरोपी युवक गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। गांव निवासी एक किशोरी बृहस्पतिवार शाम खेत में गई थी। इस दौरान गांव के दो युवक उसके पीछे लग गए। घर लौटते समय दोनों युवकों ने किशोरी को दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपियों ने जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को बदहवास हालत में खेत पर छोड़ भागे। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना से गुस्साए परिजन एकत्र होकर थाने पर जम गए। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तहरीर ले ली है।
विज्ञापन