फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   During the checking of Rs 84 thousand

चेकिंग के दौरान 84 हजार रुपये मिले

Sun, 15 Jan 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के चांदपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बबनपुरा पुलिस चेकपोस्ट पर एक ठेकेदार की कार से 84 हजार नगदी मिली है। मजिस्ट्रेट ने जांच के बाद रकम सही पाए जाने पर लिखा-पढ़ी के बाद ठेकेदार के सुपुर्द कर दिए। 
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता के बाद चलाई जा रही सघन चेकिंग अभियान के तहत रविवार को धनौरा रोड पर बबनपुरा पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक कार से 84 हजार की नगदी पकड़ी। थाना क्षेत्र के गांव निवासी दिल्ली में ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने क्षेत्र के गांव धींवरपुरा, चेहला आदि गांव निवासी लोगों को भी काम पर लगा रखा है। रविवार की दोपहर वे कार से अपने गांव आ रहे थे। बबनपुरा पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 84 हजार की नगदी पकड़ी तथा थाने ले आए। फ्लाईंग स्क्वॉयर्ड मजिस्ट्रेट सुशील कुमार ने बताया कि पकड़ी गई नगदी की जांच की गई तो नगदी सही पाई गई। ठेकेदार को क्षेत्र की लेबर को हिसाब करना था। जांच में  सही पाए जाने पर लिखा पढ़ी के बाद छोड़ दिया गया है। उधर पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति से 48 हजार की नगदी पकड़ी लेकिन जांच के बाद सही पाए जाने पर उसे भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed