{"_id":"6aa98cfd230c3115e30556c7","slug":"fraud-in-the-name-of-work-from-home-another-accused-arrested-rewari-news-c-198-1-sroh1010-245473-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.35 लाख की साइबर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.35 लाख की साइबर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार
Tue, 15 Sep 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से 1.35 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी राजस्थान के जोधपुर निवासी हरेंद्र सिंह उर्फ हर्षित को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
शक्तिनगर निवासी पूनम स्वामी ने 1 अक्तूबर 2025 को दी गई शिकायत में बताया था कि उसने 28 सितंबर को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम के लिंक पर आवेदन किया था। इसके बाद उसे टेलीग्राम के जरिये चेन सिस्टम से जोड़कर गूगल रिव्यू के टास्क दिए गए।
शुरुआत में 800 रुपये के बदले 1040 और तीन हजार रुपये के बदले 3900 रुपये दिए गए। बाद में उससे अलग-अलग खातों में 15 हजार और 60 हजार रुपये जमा कराए गए। लाभ मांगने पर खाता फ्रीज होने और उसे अनफ्रीज कराने के नाम पर 60 हजार रुपये और मांगे गए।
विज्ञापन
इसके बाद एक लाख रुपये और मांगे जाने पर महिला को ठगी का पता चला। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गुजरात के जिला वावथराड़ के गांव वामी निवासी नरपत भाई व राजस्थान के जिला पाली के गांव रामाशानी सांदवान हाल आबाद जिला पाली के राजेंद्र नगर विस्तार राकियो की ढाणी निवासी हर्ष वर्धन सिंह सांदु को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी हर्ष वर्धन सिंह सांदु ने बताया था कि आरोपी हरेंद्र सिंह उर्फ हर्षित ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।