फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drunk pits inspector, arrested

नशे में दरोगा भिड़ा, दबोचा

Wed, 01 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 01 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  दरोगा सत्यवीर सिंह की सेंट्रल वेयर हाउस पर ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में ड्यूटी लगी है। 
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब आठ बजे कार में सवार दो लोग वेयर हाउस के गेट पर आकर रुक गए। सत्यवीर सिंह ने गेट के सामने उनसे गाड़ी हटाने को कहा तो वे दरोगा से भिड़ गए। इस बात को लेकर हंगामा हो गया। अन्य पुलिसकर्मी वहां आ गए। पुलिसकर्मियों को देख कार में सवार एक व्यक्ति कार लेकर भाग निकला। पुलिस ने एक को मौके से दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति नजीबाबाद के गांव श्रवणपुर का रहने वाला ब्रजवीर सिंह है। उसके साथ गांव का ही महिपाल सिंह था। पुलिस के मुताबिक महिपाल सिंह यूपी पुलिस में दरोगा है और नोएडा में तैनात है। दोनों शराब के नशे में धुत थे। सत्यवीर सिंह ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed