फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   divorce Message sent to mobile

मोबाइल पर भेज दिया तलाक का मैसेज

Tue, 02 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में अफजलगढ़ के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी अंजुम परवीन पुत्री सिकंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति ने उसके फोन पर तलाक का मैसेज भेज दिया। इसके बाद ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


अंजुम का कहना है कि उसका निकाह करीब छह माह पहले हर्षवाला नजीबाबद निवासी साजिद से हुआ था। दहेज से ससुरालवाले खुुश नहीं थे। पति, देवर, ननद, सास और दहेज लाने के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। असमर्थता जताने पर सुसरालियों ने उसे लाठी-डंडों से मारा-पीटा।
विज्ञापन


अंजुम के मुताबिक, ससुरालियों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। नाकाम रहने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह मायके में रह रही थी। एक मई को परिजन किसी काम से गए थे तो ससुरालियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति ने अपने भाई के दबाव में आकर 29 अप्रैल को उसके मोबाइल पर तलाक का मैसेज भी भेजा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed