फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disclosed robbery, two arrested

डकैती का खुलासा, दो गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावर में  पुलिस ने सोमवार रात दो गांवों में हुई डकैती का 48 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। दो बदमाशों को दबोचकर उनसे लूटे गए पांच हजार रुपये व तीनों पशु बरामद कर लिए हैं। लूट में प्रयुक्त एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात बदमाशों ने गांव बिचपड़ी निवासी निजामुद्दीन व शहबाजपुर निवासी लियाकत के परिजनों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बुधवार शाम सूचना पर थाना किरतपुर के मोहल्ला कस्साबान निवासी सगे भाइयों अतीक व हनीफ को दबोचकर लूट का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों के पास से लूट में प्रयुक्त तमंचा व तीन कारतूस, निजामुद्दीन के घर से लूटे गए पांच हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनका इरादा पशु चोरी करने का था। वे जब शहबाजपुर के पास पहुंचे, तो वहां दुकान के बाहर सो रहे रहे आभास ने उनकी मुंह पर टॉर्च से रोशनी की, तो उन्होंने आभास को दुकान में बंद कर दिया। इसके बाद घर के बाहर सो रहे लियाकत को जगाकर उसके परिजनों को बंधक बनाकर पशु लूट लिए। बदमाशों ने अपने दो फरार साथियों के नाम किरतपुर के मोहल्ला बागवान निवासी एजाज व कल्लू बताए हैं। पशु चोरी में अतीक पांच बार और हनीफ चार बार जेल जा चुका है। अतीक 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। पुलिस के अनुसार चारों बदमाश दिन में पशु खरीदने की बात कहकर सुरागरसी करते थे और रात में पशु चोरी करते थे। एसओ सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक दोनों घटनाओं का खुलासा कर दो बदमाशों को दबोच लिया है। दो फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed