Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: बदमाशों ने तमंचे के बल पर फाइनेंसर की पत्नी से सोने की चूड़ियां और कंगन लूटे

Wed, 25 Nov 2026 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत। शहर में पंचवटी मंदिर में मंगलवार सुबह पूजा करने आई गांधी रोड निवासी फाइनेंसर राजेंद्र गोयल की पत्नी राजबाला के साथ बाइक पर सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटपाट की। बदमाश उनसे सोने की चूड़ियां और कंगन लूटकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर मंदिर की ओर से लोग दौड़े तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बड़ौत में छह दिन के अंदर लूट की दूसरी बड़ी वारदात होने से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।
विज्ञापन

शहर में गांधी रोड पर रहने वाले फाइनेंसर राजेंद्र गोयल की पत्नी राजबाला मंगलवार सुबह सात बजे पंचवटी मंदिर में पूजा करने आई थीं। जैसे ही वह मंदिर के नजदीक पहुंचीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनको तमंचा दिखाकर डराया और सोने की चूड़ियां व कंगन लूट लिए। महिला ने शोर मचाया तो मंदिर की ओर से लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर फरार हो गए।
विज्ञापन

पंचवटी मंदिर के पुजारी कुंदन भारद्वाज ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। रेलवे रोड पुलिस चौकी पर इस बारे में बताया गया। आरोप है कि इसकी सूचना के काफी देर बाद पुलिस तक पहुंची। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो बदमाश उनमें बाइक पर आते व जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों की पुलिस पहचान करने में लगी है, जिससे उनको पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिला के पति राजेंद्र गोयल ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं सीओ अंशु जैन ने बताया कि महिला के साथ लूट की घटना हुई है। सीसीटीवी कैमरों में बदमाश दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

बदमाशों ने खोली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पोल
बड़ौत में जिस तरह से छह दिन में लूट की दूसरी बड़ी घटना हुई है, इससे साफ है कि बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी। इससे पहले 21 नवंबर की रात भी बाइक सवार दो बदमाशों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर विवाह मंडप के नजदीक सीओ कार्यालय के पास मेरठ के शास्त्री नगर के रहने वाले परिवार के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बड़ौत के रहने वाले बबलू, हिमांशु, सोनू ने कहा कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। बदमाश बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और लूट की घटनाओं का खुलासा कर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed