{"_id":"6b05f5fae824b755ba0dcbd1","slug":"youth-killed-after-being-struck-by-a-truck-on-kisan-path-lucknow-news-c-13-lko1096-2022898-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किसान पथ पर ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किसान पथ पर ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
Wed, 25 Nov 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
राहुल त्रिपाठी की फाइल फोटो।
तेलीबाग। पीजीआई क्षेत्र में कल्ली पश्चिम के पास किसान पथ पर सोमवार शाम सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर राहुल त्रिपाठी (35) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में ले लिया है।
इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक फतेहपुर के आबूनगर निवासी राहुल निजी कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार को काम के सिलसिले में लखनऊ आए थे। शाम करीब चार बजे ओमेक्स मेट्रो सिटी के पास उन्होंने कार सड़क किनारे रोकी और डिवाइडर के पास एक मित्र को सामान दिया। इसके बाद कार की ओर लौटते समय सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने उनके पास मिले दस्तावेज और मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। राहुल के परिवार में पत्नी अंजलि और बेटा अथर्व हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि राहुल के भाई सुनील दत्त त्रिपाठी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर चालक रामाकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है।