{"_id":"572f85c04f1c1bd9525cd248","slug":"dhany-dhany-was-minor-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में हो गई धांय धांय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में हो गई धांय धांय
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 09 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
invastegation
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में कोतवाली देहात के गांव फत्तनपुर निजाम में कूड़ी पर घास डालने के विवाद में फायरिंग और पथराव में प्रधान समेत दो लोग घायल हो गए। गोलियां चलने से मौके पर अफरातफरी का आलम हो गया।
दोनों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फत्तनपुर के हेमराज की 15 बीघा जमीन गांव निजामपुर निवासी राजपाल ने दो साल पूर्व खरीदी थी। शनिवार को दोनों पक्षों में खेत के पास निकल रहे रास्ते में कूड़ी होने के साथ भांग के पेड़ उखाड़ने पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
रविवार को करीब 12 बजे इसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पथराव और कई राउंड गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। निजामपुर निवासी प्रधान योगेश कुमार के हाथ के पंजे मे छर्रे व उसके ताऊ राजपाल के सिर में चोट लगने से घायल हो गए।
सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस व सीओ नगीना गमलेश्वर विक्टोरिया मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। घायल योगेश कुमार व उसके ताऊ राजपाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया।
घायल राजपाल की तहरीर पर दूसरे पक्ष के अशोक व उसके दोनों पुत्र सुमित व रोहित के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।