फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Denied two days before marriage

दो दिन पहले शादी से किया इनकार

Sat, 20 May 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में अफजलगढ़ के गांव दुलीचंदपुर में सुलतानपुर मुरादाबाद से 21 मई को बरात आनी थी। युवक के दो दिन पहले शादी से मना करने पर लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव दुलीचंदपुर निवासी मुन्ने सिंह ने ग्रामीणों के साथ जाकर पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने बेटी का विवाह गांव सुल्तानपुर खादर मुरादाबाद निवासी अनिल पुत्र नारायन सिंह से तय किया था। इसे लेकर 7 मई को रस्में हुईं।
विज्ञापन


इसमें उसने सोने की अंगूठी, 10 हजार रुपये नकद, बाइक, 36 हजार कीमत का फर्नीचर, एलसीडी, सोने-चांदी के 50 हजार के जेवर सहित करीब दो लाख रुपये खर्च किए थे। शादी की सभी तैयारी पूरी कर हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 मई को प्रात: 8 बजे अनिल कुमार व उसकी दादी घर आए और शादी के करने से मना कर दिया। उनसे कारण जानना चाहा तो कोई साफ जवाब नहीं दिया।

मुन्ने सिंह का आरोप है कि शादी से मना करने के बाद अब अनिल फोन पर उसे और उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मुन्ने सिंह के साथ घनश्याम सिंह, हरवंश सिंह, प्रथी सिंह, नरेश, बलदेव सिंह, संतराम सिंह, चंद्रपाल, मंगल सिंह, राजू मान सिंह, मुन्ने, भगत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed