{"_id":"59de67744f1c1b69678b535d","slug":"death-of-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में महिला की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में उपचार के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर शाहपुर निवासी आकाश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी आरती (22) गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर उसे धामपुर में नूरपुर मार्ग स्थित एक अस्पताल में लाया गया। मंगलवार शाम उसने आरती को अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टरों ने सामान्य केस बता दवा देने के बाद घर भेज दिया। आराम नहीं होने पर बुधवार सुबह वह फिर से पत्नी को अस्पताल में ले गया। डॉक्टरों ने फिर उसे दवाई देने के बाद घर भेज दिया। दोपहर बाद असहनीय पीड़ा होने पर फिर से उसे अस्पताल लाया गया। आरोप है कि इस दौरान डॉक्टरों ने आरती के उपचार में घोर लापरवाही बरती। जिससे उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई।
आरती की मौत का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। पर जब तक परिजन घटना की पुलिस को तहरीर नहीं देंगे। तब तक वे कुछ नहीं कर सकते। तहरीर मिलने पर ही पुलिस रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन