{"_id":"578fc3d84f1c1b2d33c4b4ad","slug":"daughter-killed-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को मारकर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को मारकर लटकाया
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में तीन दिन पहले पेड़ से लटके मिले लड़की के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शव यूपी के जिला बिजनौर के थाना नजीबाबाद के गांव बढ़िया की रहने वाली सिमरन (17) का था। पुलिस के अनुसार चरित्र ठीक न होने के कारण सिमरन के पिता निरवैर सिंह ने ही अपने मुंह बोले साले लखविंदर सिंह के साथ मिलकर अपनी बेटी का कत्ल कर दिया था। थाना लाडोवाल की पुलिस ने निरवैर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लखविंदर फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम अमृतसर भेजी है।
डीसीपी ध्रुमन निंबले और एसीपी सुरिंदर मोहन ने बताया कि यह सारा मामला लड़की की पैंट की जेब से मिले मोबाइल सिम से सुलझा है। पुलिस ने जांच की तो सिम जिला बिजनौर के रहने वाले सलीम खान का निकला। लाडोवाल पुलिस ने सलीमखान को हिरासत में लिया। इसके बाद मृतका की पहचान हुई। पुलिस उसके घर पहुंची और जांच शुरू की।
डीसीपी निंबले ने बताया कि जांच में सामने आया कि सिमरन का पिता निरवैर सिंह अपनी बेटी से काफ ी नाराज चल रहा था। बेटी के तीन दिन से गायब होने के बावजूद उसके परिवार वालों ने थाने में गुमशुदगी की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। इससे पुलिस को शक हो गया। जब निरवैर सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा कर दिया। एसीपी सुरिंदर मोहन का कहना है कि निरवैर सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने मुंह बोले साले लखविंदर सिंह से मिलकर बेटी को मारने की योजना बनाई थी। लखविंदर सिंह अमृतसर का रहने वाला है और ट्रांसपोर्ट का काम करता है।
विज्ञापन
सिमरन को पढ़ाई के बहाने दोनों कार में गांव बढ़िया से अपने पुश्तैनी गांव तरनतारन ले जाने के बहाने ले आए। रास्ते में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और इसे आत्महत्या करार देने के लिए शव को पेड़ से टांग दिया।