फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Current death of farmer in bijnor

करंट से किसान की मौत

Sun, 20 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 20 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में खेत में काम कर रहे किसान की विद्युत लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामवासियों  को आरोप है कि कई बार निगम के अधिकारियों को बताने के बाद उन्होंने नीचे लटके बिजली के तार ऊपर नहीं कराए। इसी से हादसा हुआ है। वहीं मृतक की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के गांव अगरी निवासी भूपेंद्र सिंह (35) शनिवार  दोपहर करीब एक बजे अपने खेत पर गन्ने की फसल को पानी देने गयाा था। जब वह शाम तक भी घर नहीं लौटा तो परिजन उनको देखने खेत पर गए। तो भूपेंद्र सिंह खेत      पर मृत अवस्था में पड़ा था। परिजनों ने बताया कि खेत में एलटी       बिजली के तार नीचे लटके हुए  थे। बिजली के तारों के चपेट में आकर ही उनकी मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई ग्रामीणों  के खेत में बिजली के तार नीचे लटके हैं। कई बार निगम के अधिकारियों को इस विषय में बता भी दिया है, लेकिन कोई भी निगम अधिकारी सुनने को   तैयार नहीं है। विद्युत निगम  की लापरवाही के चलते ही यह हादसा हुआ है। 
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक भूपेंद्र की पत्नी पिंकी ने शहर कोतवाली में  कंभौर विद्युत सब स्टेशन के       स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट  में कहा है कि विद्युत निगम के स्टाफ से कई बार लाइन ठीक करने को कहा गया  था। स्टाफ की लापरवाही के कारण   ही तार की चपेट में आकर पति  की मौत हुई है। वहीं बरुकी में लाइन खिंचते समय तार हाईटेंशन लाइन से टकराने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग झुलस गए । ग्राम नंदपुर निवासी सौनाथ पुत्र मूला सिंह के ट्यूबवेल का तार काफी दिनों से टूटा हुआ था। रविवार को  लाइनमैन सौवीर के साथ सौनाथ का पुत्र कृष्णपाल और जलालपुर निवासी रावेंद्र सिंह लाइन खिंचने लगे। लाइन का तार खेत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन से टकरा गया जिससे सौनाथ की मौके पर मौत हो गई। कृष्णपाल, रावेन्द्र और सौवीर भी चपेट में आकर झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed