फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crooks and his companions arrested prize

इनामी बदमाश और उसका साथी गिरफ्तार

Sun, 25 Dec 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 25 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
नहटौर में  पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार 15 वारदातों में अपना हाथ कबूल किया है। इनके पास स दो चाकुओं के साथ तीन चोरी की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सूचना पर एसएसआई मदन मोहन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, राजीव कुमार ने नूरपुर रोड धामपुर बाईपास तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान फीना कॉलोनी सराय निवासी वसीम  और उसका साथी मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के गांव पिलखपुर गुमानी निवासी मोहम्मद रजा पुत्र शमीम को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से लूट का एक मोबाइल, 1500 नकदी और बाइक चुराने की मास्टर चाबी व अन्य उपकरण बरामद किया गया है। बदमाशों के निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद करने का दावा पुलिस कर रही है। दो चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2016 की नहटौर क्षेत्र में लूट, चोरी आदि की आठ व किरतपुर, हल्दौर, नूरपुर की एक-एक वारदात सहित कुल 11 वारदातों में वसीम का हाथ होना बताया जा रहा है। उसके साथी मौहम्मद रजा ने नहटौर क्षेत्र में करीब तीन वारदातों को अंजाम दिया है। कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक बदमाशों से पूछताछ करने के बाद अन्य वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed