फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Conflict between the two sects in Naudna

नौधना में दो संप्रदायों के बीच संघर्ष

Sun, 31 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 31 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Conflict between the two sects in Naudna
शेरकोट में घटनास्थल पर युवक पर ईंट फेंकता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
शेरकोट में शेरकोट के मोहल्ला नौधना में ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो संप्रदायों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों संप्रदायों के बीच पथराव होने से मौके पर भगदड़ मच गई। इस विवाद में दोनों पक्षों के दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने इस दौरान एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। एहतियात के तौर पर पीएसी तैनात कर दी गई है। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।  
विज्ञापन

मोहल्ला नौधना के दलित समुदाय के चौँखे सिंह, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, पद्म सिंह, बाबू सिंह, निहाल सिंह ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में शनिदेव के मंदिर के पास ग्राम समाज की जमीन खाली पड़ी है। यह जमीन मंदिर से सटी है। आरोप है     कि इस जमीन को एक विशेष समुदाय के लोग बताकर उस पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नही हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक  शनिवार  की दोपहर आरोपी पक्ष जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इस पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। आरोप है कि कब्जा करने वालों ने दलितों पर  लाठी डंडों से हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस पर दोनों ओर से पथराव और मारपीट शुरू हो गई। भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। जवाब में पुलिस ने भी लोगों पर पत्थर फेंके। हमले में पद्म सिंह, ज्योति व सर्वेश देवी घायल हो गई। दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने  लाठीचार्ज करके वहां मौजूद लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोगों की धुनाई कर दी। धामपुर, अफजलगढ़  समेत छह थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। एसपी  देहात डॉ. धर्मर्वीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में  पुलिस ने दबिश दी। (संबंधित खबर पेज 10 पर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed