{"_id":"5b216d084f1c1bb51e8b5b01","slug":"commotion-at-the-municipal-meeting-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका की बैठक में हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगरपालिका की बैठक में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा करते सभासद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में नगर पालिका वार्षिक बजट की बैठक में महिला सभासदों के पति की उपस्थिति को लेकर हंगामा हुआ। कई बार सभासदों के दोनों गुटों में नोकझोंक भी हुई। पुलिस को भी बीचबचाव करना पड़ा। पालिका अध्यक्षा और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने सभासदों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक गुट के सभासद महिला सभासद के पति को बाहर निकालने की बात पर अड़े रहे। एक गुट के सभासदों के विरोध करने पर महिला सभासदों के पतियों को कुर्सी छोड़नी पड़ी। उसके बाद बोर्ड की बैठक शुरू हुई। बैठक में 20 करोड़ 44 लाख 75 हजार का बजट पेश किया गया। आठ प्रस्तावों के साथ सर्वसम्मति से बजट पास कर दिया गया।
पालिका सभागार में पालिकाध्यक्षा फिरोजा खातून और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/ कार्यवाहक ईओ उद्भव त्रिपाठी की उपस्थिति में वार्षिक बजट पेश करने की कार्यवाही शुरू हुई। एक गुट के सभासदों ने महिला सभासदों के साथ उनके पतियों को बोर्ड की बैठक में बैठने का विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों गुटों के सभासदों में नोकझोंक होने लगी। पुलिस को बीचबचाव कराना पड़ा।
विरोध कर रहे सभासदों को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभासद पतियों को बाहर निकालने की जिद पर अड़े रहे। महिला सभासद के पतियों को आखिर कुर्सी छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
उसके बाद बोर्ड की बैठक शुरू हुई। 20 करोड़ 44 लाख 75 हजार का वार्षिक बजट पेश किया गया। एक लाख अवशेष और निजी स्रोतों से 93 लाख 75 हजार के अलावा शासकीय प्राप्ति 19 करोड़ 50 लाख रुपये आय का ब्योरा रखा गया। मसूद अहमद, घनश्याम सिंह, विशेष कुमार, सलीम अहमद, मो अकरम, विशाल हाशमी, मो कमरूद्दीन, लईक अहमद, आसमां इंतजार, सावित्री देवी, श्रवण कुमार, अनीस अहमद, पंकज जैन आदि ने भाग लिया।