{"_id":"58b1c5b24f1c1bdb2fb23e1e","slug":"circumstances-woman-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में कमरे में पंखे से लटका मिला। पिता ने दामाद और उसके पिता पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव कांठपुर में शनिवार दोपहर करीब एक बजे मुनेश की पत्नी लक्ष्मी (30) का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था। लक्ष्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे बिलखकर रो रहे थे। सूचना पर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार पहुंच गए। लक्ष्मी के पिता कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी मनोहर सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में दामाद मुनेश और उसके पिता रामशरण पर हत्या का आरोप लगाया। मनोहर सिंह का आरोप है कि पति और ससुराल वाले अक्सर उसकी पुत्री को परेशान किया करते थे। उधर, मुनेश ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी बेवजह उसके किसी अन्य महिला से संबंध का शक करती थी। संभवत: खिन्न होकर उसने फांसी लगाई। रामशरण ने भी पुत्रवधु के उत्पीड़न से इंकार किया। मामले की जांच के लिए बिजनौर से डॉग स्क्वाड भी बुलाई गई। पुलिस पूछताछ के लिए मुनेश व रामशरण को थाने ले गई है।